ऐसे मिलेगा वैक्सिंग के दर्द से छुटकारा


अनचाहे बालों के लिए वैक्सिंग एक नॉमर्ल प्रक्रिया हो गई है, जिसे हर कोई करवाता है। लेकिन इस दौरान होने वाले दर्द से आखिर छुटकारा कैसे पाया जाएं। इसके कुछ आसान से उपाय हैं-


1. गुनगुने पानी से नहाएं, तेल न लगाएं

ज्यादा दर्द की एक वजह त्वचा के पोर्स का बंद होना भी होता है। इसके लिए वैक्सिंग से पहले गुनगुने पानी से नहाना चाहिए, जिससे बंद पोर्स खुल जाएं। वैक्सिंग से पहले कभी भी तेल नहीं लगाना चाहिए। वह बालों को बाहर नहीं आने देता है।


2. त्वचा को एक्सफोलिएट करें

त्वचा पर मृत कोशिकाएं जमा होती रहती हैं। यदि इनको ठीक से साफ न किया जाए तो भी त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं। इनको दूर करने के लिए त्वचा को एक्सफोलिएट करना चाहिए। इससे बंद छिद्र खुल जाते हैं जिसके बाद बाल आसानी से बाहर आते हैं।


3. वैक्सिंग विशेषज्ञ से ही करानी चाहिए

वैक्सिंग विशेषज्ञ से ही करानी चाहिए। कई बार खुद भी करने लगते हैं लेकिन कई जगहों पर ठीक से नहीं कर पाते हैं। इस कारण बाद में खुजली और लाल चकते जैसी दिक्कत आती है।


4. बालों को ट्रिम करें

कई बार बाल बड़े होते हैं तो वैक्सिंग के दौरान दर्द अधिक होता है। इसका इलाज यह है कि पहले बालों को ट्रिम कर लेना चाहिए। अगर बालों को लंबा छोड़ दिया जाए तो वैक्सिंग के दौरान वे जड़ से उखड़ेंगे और दर्द अधिक होगा। ध्यान रहे बालों को अधिक ट्रिम भी नहीं करना चहिए वरना वे वैक्स में आएंगे ही नहीं।


5. चोट या घाव होने पर बचें

अगर त्वचा में कोई घाव है, चोट हैं या फिर पिंपल है तो वैक्सिंग से बचना ही अच्छा रहेगा। ऐसी स्थिति में वैक्सिंग के दौरान दर्द भी होगा और त्वचा को भी नुकसान पहुंच सकता है।


6. उपचार के दौरान भी बचें

यदि त्वचा का किसी भी प्रकार का उपचार चल रहा है तो वैक्सिंग को टालना ही अच्छा रहेगा। उपचार के दौरान वैक्सिंग से त्वचा पर निशान भी पड़ सकते हैं। त्वचा छिल सकती है या फिर और भी किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। ऐसी स्थिति में त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।


7. वैक्सिंग से पहले शराब का सेवन न करें

शराब या धूम्रपान के सेवन से त्वचा बेहद संवेदनशील हो जाती है, जिसके कारण त्वचा के पोर्स कस जाते हैं। यदि इस समय वैक्सिंग कराई जाए तो दर्द बहुत ज्यादा होता है। कोशिश करनी चाहिए उस दिन के लिए वैक्सिंग टाल ही दी जाए।

ऐसे मिलेगा वैक्सिंग के दर्द से छुटकारा ऐसे मिलेगा वैक्सिंग के दर्द से छुटकारा Reviewed by Yogesh Kumar on 10:33 AM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.