हर हफ्ते बस 14 घंटे व्यायाम

रिसर्च बताती है कि किशोर अवस्था में स्वस्थ रहने के लिए हर सप्ताह में अगर 14 घंटे व्यायाम कर लिया जाए तो काफी है। इन 14 घंटों को हर रोज के हिसाब से बांटा जा सकता है या एक दिन छोड़कर व्यायाम किया जा सकता है। ज्यादा समय तक व्यायाम करना या थोड़े समय बाद बार-बार व्यायाम करना शरीर के लिए नुकसान दायक होता है। यह बात कैलिफोर्निया की एक यूनिवर्सिटी के मेडिकल सेंटर की रिपोर्ट में भी सिद्ध  हुई है।

घुटने हो सकते हैं टेढ़े

जिम में जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने वाले बच्चों के घुटनों में परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल जब भी बच्चा कोई भारी वजन उठाता है तो उसका सारा बोझ पैर और घुटनों पर पड़ता है। इससे ऑस्टियोऑर्थराइटिस की संभावना बढ़ जाती है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोध में पाया गया है कि अत्यधिक शारीरिक सक्रियता वाले लोगों के घुटनों में असमान्यताएं विकसित होने का खतरा अधिक होता है, इसलिए अपनी क्षमता के हिसाब से ही व्यायाम करना चाहिए, वह भी किसी एक्सपर्ट की मौजूदगी में।

सोचने की क्षमता घट जाती है

जिम में ज्यादा देर तक वक्त बिताने वाले बच्चों का मानसिक विकास रुक जाता है। शोध के मुताबिक ऐसे बच्चे सोचने, समझने और राय देने में काफी पीछे रहते हैं। साल्ट लेक सिटी के यूटा विश्वविद्यालय में किए गए शोध के मुताबिक जिम में अधिक समय गुजारने वाले 60 प्रतिशत बच्चों की सोचने की क्षमता अन्य बच्चों से कम होती है।

दिल के लिए खतरनाक

ये जरूरी नहीं कि व्यायाम हमेशा सेहत के लिए अच्छा ही हो। जरूरत से ज्यादा व्यायाम आपके दिल के लिए खतरनाक हो सकता है। प्लस वन पत्रिका में प्रकाशित  अध्ययन के मुताबिक ज्यादा व्यायाम करने से रक्तचाप बढ़ जाता है जिससे हृदयघात होने की संभावना बढ़ जाती है। बच्चों में बड़े होने पर इसकी संभावना ज्यादा होती है।

और भी हैं नुकसान

नींद आना : ज्यादा व्यायाम करने वाले बच्चे ठीक से सो नहीं पाते क्योंकि वह हर वक्त थकान और सुस्ती का अनुभव करते हैं।
इम्यून सिस्टम : ज्यादा व्यायाम से इम्यून सिस्टम बिगड़ जाता है, जिससे बच्चे जल्दी संक्रमण की चपेट में जाते हैं।
कमर दर्द : भारी वजन उठाने का सबसे ज्यादा असर कमर पर पड़ता है। बच्चे शुरू में इस बात को समझ नहीं पाते बाद में परेशानी होती है।

मांसपेशियों में खिंचाव : ज्यादा समय तक जिम में रहने वाले बच्चों की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दर्द की समस्या बनी रहती है।
हर हफ्ते बस 14 घंटे व्यायाम हर हफ्ते बस 14 घंटे व्यायाम Reviewed by Yogesh Kumar on 8:42 AM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.