दूध और चाय में मिलावट चेक करने का आसान तरीका
खाने की चीजों में मिलावट को चेक करना बहुत ही आसान है। घर पर ही थोड़े से प्रयास से यह पता लगाया जा सकता है कि मिलावट की गई है या नहीं? हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, 64 प्रतिशत खाने पीने की चीजों में मिलावट होती है। कुछ आसान तरीके हैं जो हम यहां बता रहे हैं-
चाय में मिलावट जांचें
चाय पत्ती ठंडे पानी में डालने पर अगर पानी भूरे रंग का हो जाता है मान लीजिए की मिलावट है। आप इस चाय को कतई न पीएं, यह आपकी सेहत के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकती है।फ्रोजनमटर में मिलावट जांचें
मटर के कुछ दाने पानी में डाल दें। इसे 30 मिनट यूं ही पड़ा रहने दें। इस समय में अगर पानी रंगीन हो जा रहा है तो मिलावट है। पानी रंगीन होने का मतलब होता है कि मटर में मैलाकाइट ग्रीन की मिलावट की गई है। यानी सब दाने मटर नहीं हैं, इनमें से कुछ मैलाकाइट ग्रीन है। यह बहुत खतरनाक होता है। इसके लगातार सेवन से अल्सर और ट्यूमर जैसी बीमारी तक हो सकती है।दालचीनी में मिलावट जांचें
आजकल दालचीनी का इस्तेमाल घरों में खूब हो रहा है। यह सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। दालचीनी को हाथों पर रगड़ कर देखें, अगर हाथों में कलर आ जाता है तो यह शुद्ध है, वरना मिलावट की गई है। दरअसल, दालचीनी में अमरूद की छाल खूब मिलाई जाती है।पिसी हल्दी की जांच
हल्दी पाउडर में पांच बूंद हाइड्रोक्लोरिक एसिड एचसीएल और पांच बूंद पानी डालकर चेक किया जा सकता है कि मिलावट है या नहीं? अगर इस सैंपल का रंग गुलाबी हो जाए तो मिलावट है और इसका उपयोग घातक होगा। पिसी हल्दी में लेडक्रोमेट की मिलावट की जाती है, जो कई तरह की बीमारियों को जन्म दे सकता है।सेब की जांच भी जरूरी
सेब की ऊपरी परत को चाकू या ब्लेड से धीरे-धीरे खुर्चे। अगर सफेद रंग का कुछ उतर रहा है तो यह मोम है जो सेब की चमक बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे सेब अच्छी क्वालिटी का दिखने लगता है, जिस कारण ऊंचे दामों पर बिकता है।जीरा की जांच
जीरा को हथेली पर लेकर उसको अच्छे से मसलें। अगर इसका रंग काला हो जाता है तो मिलावट है।लाल मिर्च पाउडर में मिलावट की जांच
लाल मिर्च पाउडर को पानी में डालिएं, अगर यह पानी के ऊपर तैरता रहता तो मिलावट नहीं है और अगर यह पानी में नीचे बैठ जाता है तो मिलावट की गई है। मिलावट वाला लाल मिर्च पाउडर नुकसान पहुंचा सकता है।दूध में मिलावट जांचें
दूध में खूब मिलावट की जाती है। इसमें मिलावट जांचने के लिए 10 मिलीलीटर दूध को उतने ही पानी के साथ मिलाएं। अगर झाग निकलता है तो उसमें डिटरजेंट मिलाया गया है। इसके अलावा, सिंथेटिक दूध में मिलावट का पता लगाने के लिए उसे उबालें। अगर पीलापन आ जाता है और अंगुलियों के बीच में लेकर रगड़ने पर साबुन जैसा फील होता है तो दूध में मिलावट की गई है।
दूध और चाय में मिलावट चेक करने का आसान तरीका
Reviewed by Yogesh Kumar
on
1:19 AM
Rating:
Reviewed by Yogesh Kumar
on
1:19 AM
Rating:

No comments: