वर्कआउट के दौरान क्यों और कैसे पीएं पानी
फिट रहने के लिए वर्कआउट जितना जरूरी है उससे कहीं अधिक जरूरी है पानी। लेकिन यह भी महत्वपूर्ण है कि वर्कआउट के दौरान पानी कैसे पीया जाए।
#क्यों जरूरी है पानी
वर्कआउट के दौरान पानी की अधिक जरूरत होती है। यदि आप वर्कआउट से पहले और उसके दौरान पानी नहीं पियेंगे तो समस्या हो सकती है। पानी ना पीने से थकावट भी अधिक होती है। पानी हमारी मासपेशियों को रिकवर करने में मदद करता है।#चोट से बचने के लिए
वर्कआउट के दौरान हमारी मासपेशियां जल्दी थक जाती हैं और अच्छी तहर से परफॉर्म नहीं कर पातीं, जिससे चोट लगने का काफी खतरा रहता है। इसलिये वर्कआउट के दौरान पानी का सेवन करना चाहिए।पानी की कमी से बचने के लिए
जब आप वर्कआउट करते हैं, तब शरीर से काफी पसीना बहता है। पसीने के रूप में शरीर से काफी सारा पानी निकल जाता है। इस कमी को पूरा करने के लिये वर्कआउट करने से पहले और वर्कआउट के दौरान पानी पीना चाहिये।
#थकान से बचने के लिए
अगर वर्कआउट करने से पहले आपके शरीर में पानी की कमी रहेगी तो, आपको चक्कर और थकान महसूस होगी। इसके अलावा आपकी मासपेशियां ठीक ढंग से काम नहीं कर पाएंगी। इसलिए भी वर्कआउट के दौरान पानी की जरूरत होती है।#परफार्मेंस में सुधार
हमारे शरीर के अलग-अलग अंगों में पानी का योगदान भी अलग होता है। जब आपका शरीर बिना पानी के काम करता है, तब तब मसल टिशू शरीर को हील करने में असफल होते हैं और इसका असर आपके परफार्मेंस पर पड़ता है। इस कारण आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं।#हाइड्रेट रहने के लिए
जब आप पूरी तरह से हाइड्रेट रहते हैं, तब आपका दिल सही तरीके से खून को शरीर में पंप करता है। इससे मासपेशियों को बेहतर ढंग से न्यूट्रियन्ट्स और ऑक्सीजन मिलता है। इसलिए हाइड्रेट रहने और शरीर में रक्त के सही संचार के लिए वर्कआउट के दौरान पानी पियें।#जानलेवा भी हो सकता है
अगर शरीर में पानी की कमी हो जाये तो यह जानलेवा भी हो सकता है। जो लोग ज्यादा पानी नहीं पीते उनके लिये डीहाइड्रेशन काफी खतरनाक समस्या हो जाती है। यह समस्या वर्कआउट के दौरान बदतर हो सकती है, क्योंकि इस वक्त आपके शरीर से अधिक पसीना निकलता है। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है।#कब पियें पानी
वर्कआउट से कुछ घंटों पहले अधिक मात्रा में पानी पियें। फिर वर्कआउट करने के 15 मिनट पहले पानी पियें। वर्कआउट के समय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पियें और फिर वर्कआउट के बाद भी पानी पियें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और शरीर के विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकलेंगे।
वर्कआउट के दौरान क्यों और कैसे पीएं पानी
Reviewed by Yogesh Kumar
on
10:46 AM
Rating:
Reviewed by Yogesh Kumar
on
10:46 AM
Rating:

No comments: