आपकी ये गलतियां बढ़ाती हैं मोटापा
इसमें कोई दो-राय नहीं है कि मोटापा का संबंध हमारे खान-पान से है, लेकिन इससे भी ज्यादा संबंध है हमारी जीवनशैली से। खान-पान में अनियमितता भी अनमैनेजड जीवनशैली से ही आती है। अगर थोड़ा-सा ध्यान दिया जाए तो मोटापा आएगा ही नहीं।
1 बार-बार वजन देखना
हम दिनभर में कई ऐसी गलतियां करते हैं जिनकी वजह से मोटापा पास आता है। बार-बार वजन देखना भी ऐसी ही गलती है। यह पूछा जा सकता है कि बार-बार वजन देखने से मोटापे का क्या संबंध? दरअसल, मोटापा को लेकर जितना तनाव होगा मोटापा उतना ही तेजी से बढ़ेगा। बार-बार वजन देखने से तनाव होता है। तनाव के कारण हमारे हारमोन असंतुलित हो जाते हैं, जो मोटापा का कारण बनते हैं।2 बार-बार मीठा खाना
मीठा खाना बुरी बात नहीं है, लेकिन वह नियमित होना चाहिए। मीठा कम खाना चाहिए। अधिक मीठा खाने के कारण मोटापा तेजी से बढ़ता है, इसलिए अपनी इस आदत पर कंट्रोल करें।3 देर तक सोना
यह लोगों को पता नहीं होता है, लेकिन देर तक सोना मोटापा को न्यौता देता है। इसमें कोई दो-राय नहीं है कि नींद स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन रात में समय से सोकर सुबह में जल्दी उठने की आदत डालनी पड़ेगी, अगर मोटापे से बचना है तो। सूर्य उदय के बाद सोने से शरीर बेडौल हो जाता है।4 टीवी देखते हुए खाना
टीवी देखते हुए अकसर कुकीज, कोल्ड ड्रिंक्स और फास्ट फूड खाया जाता है। पहली बात इस तरह के खाने से परहेज करना चाहिए, लेकिन अगर लेना भी है तो टीवी को बंद कर खाना चाहिए। दरअसल, टीवी ऑन रहते खाने से पता ही नहीं चलता है कि कितना खा लिया गया। एक्ट्रा कलौरी हमेशा नुकसान देती है।5 हर सलाह पर अमल करना
यह घातक हो सकता है। इसमें कोई शक नहीं है कि शोध लोगों की भलाई के लिए ही किए जाते हैं, लेकिन किसी भी रिसर्च पर अमल से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूरी है।6 नाश्ता न करना
यह मोटापा की बड़ी वजहों में से एक है। नाश्ता न करने से शरीर को जरूरी पौषक तत्व नहीं मिल पाते हैं, जिस कारण शरीर फूलने लगता है। सुबह नाश्ता बेहद जरूरी है।7 समूह में खाना
जो लोग पहले से मोटापे का शिकार हैं उनको समूह में कभी नहीं खाना चाहिए। समूह में अंदाजा ही नहीं रहता है कि कितना खा लिया गया। दोस्तों के साथ बात करते हुए हमेशा जरूरत से ज्यादा ही खा लिया जाता है, जो नुकसान देता है।8 फास्ट फूड खाना
आज फास्ट फूड जीवन का हिस्सा-सा हो गया है। सुबह-दोपहर-शाम, फास्ट फूड खाने से किसी भी वक्त परहेज नहीं किया जाता। फास्ट फूड कोलेस्ट्रोल लेवल को बढ़ता है, जिस कारण अतिरिक्त वसा जमा होती है। कहा जा सकता है कि फास्ट फूड मोटापा को फास्ट गति से बढ़ाता है। इससे बचो!
आपकी ये गलतियां बढ़ाती हैं मोटापा
Reviewed by Yogesh Kumar
on
11:28 PM
Rating:
Reviewed by Yogesh Kumar
on
11:28 PM
Rating:

No comments: