महिलाओं के लिए जरूरी हैं ये 07 विटामिन्स
महिलाएं अपनी डाइट में कुछ जरूरी पोषक तत्व शामिल कर लें तो उनकी स्वास्थ्य समस्याएं खुद ही दूर हो जाएंगी
1 आयरन
लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन जरूरी हैलाल रक्त कोशिकाएं मस्तिष्क को उर्जावान रखती हैं, इसलिए डाइट में आयरन को शामिल जरूर करें
कहां से मिलेगा — हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, कद्दू, शकरकंदी, नारियल, सोयाबीन आदि
2 कैल्शियम
कैल्शियम हड्डियों को मजबूत रखने और ब्लडप्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए जरूरी हैदांतों और नाखूनों को मजबूत रखने के लिए के लिए भी कैल्शियम जरूरी
कहां से मिलेगा — दूध, दाले, सोयाबीन, हरी पत्तीदार सब्जियां, नीबू, मूंगफ़ली, सिंघाडा और सूर्यमुखी के बीज
3 फॉलिक एसिड
फॉलिक एसिड महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और कोलोन कैंसर की आशंका कम करता हैगर्भावस्था के शुरूआती महीनों में सेहत के लिए बहुत आवश्यक होता है
कहां से मिलेगा — हरी सब्जियां, खास तौर से पालक, दाल व शतावरी के सेवन से
4 विटामिन बी 6
यह विटामिन नींद और भूख को नियंत्रण के साथ नर्वस सिस्टम को ठीक रखता हैमूड— खुश रहना और उदास होना आदि लक्षण विटामिन बी 6 से ही नियंत्रित होते हैं
कहां से मिलेगा — शकरकंद, केले में पर्याप्त विटामिन बी 6 होता है
5 विटामिन बी 12
यह विटामिन अत्यधिक थकान से बचने के लिए जरूरी हैलाल रक्त कोशिकाओं, हीमोग्लोबिन के निर्माण में भी सहायक
कहां से मिलेगा — दही, अंडे और मीट को डाइट में शामिल करें
6 विटामिन डी 3
विटामिन डी-3 की कमी से अवसाद, पीठ में दर्द, ब्रेस्ट कैंसर, गर्भाशय के कैंसर और मांसपेशियों के कमजोर होने का खतराप्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, जिस कारण और भी कई बीमारियां जकड़ लेती हैं
कहां से मिलेगा — फोर्टीफाइड डेयरी प्रोडक्ट, सोया प्रोडक्ट, मशरूम, अंडा, कॉडलीवर ऑयल, मछली
7 विटामिन सी
विटामिन सी त्वचा से लेकर बाल, आंखों और पूरे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैयह रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर रोगों से लड़ने में आपकी मदद करता है
कहां से मिलेगा — सभी रसदार फ़ल, टमाटर, कच्ची बंदगोभी, आलू, स्ट्रॉबेरी
महिलाओं के लिए जरूरी हैं ये 07 विटामिन्स
Reviewed by Yogesh Kumar
on
9:10 PM
Rating:
Reviewed by Yogesh Kumar
on
9:10 PM
Rating:

No comments: