पैरों में दर्द होता है तो आजमाएं ये उपाय
दिनभर की भागदौड़ के बाद अकसर पैरों में दर्द महसूस होने लगता है, जिससे राहत के लिए आप हमेशा पेनकिलर दवा लेते हैं। तुरंत तो आराम मिल जाता है, लेकिन अकसर पेनकिलर लेने के साइड इफैक्ट होते हैं। पेनकिलर किडनी तक पर असर डालती हैं। पैरों में दर्द से राहत के लिए कुछ उपचार ऐसे हैं तो आपके घर में ही उपलब्ध होते हैं, जिनके कोई साइड इफैक्ट भी नहीं होते।
पैरों में दर्द की वजह
पैरों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। जैसे उम्र, असहज जूते पहनना, बहुत ज्यामदा चलना या लंबे समय तक पैरों पर खड़े रहना, आहार में मिनरल की कमी और डायबिटीज। दर्द इनमें से किसी भी वजह से हो, यहां दिए गए उपाय हरएक में काम करते हैं-हॉट एंड कोल्डो वॉटर थेरेपी
हॉट एंड कोल्ड वॉटर थेरेपी पैर में दर्द का कारगर इलाज है। हॉट वॉटर ट्रीटमेंट खून के संचार को बढ़ता है तथा कोल्ड वॉटर ट्रीटमेंट सूजन को कम करने में मदद करता है। एक बाल्टी में ठंडा पानी तथा दूसरी में सहने योग्य गर्म पानी लें। अपने पैरों को तीन मिनट तक गर्म पानी की बाल्टी में डालें। इसके बाद तीन मिनट तक पानी को बाहर निकल कर रखें तथा इसके बाद करीब 10 सेकेंड के लिए ठंडे पानी की बाल्टी में पैरों को डालें। इस प्रक्रिया को दो-तीन बार दोहराए।ध्यान दें पैरों को पहले गर्म पानी में डालना है, फिर ठंडे पानी में। दोनों बाल्टियों में पैरों को डालने के बीच 03 मिनट का अंतराल रखना है।
सूजन, मोच और ऐंठन के लिए सिरका
सिरका, सूजन, मोच या ऐंठन के कारण होने वाले दर्द के लिए बेहद कारगर इलाज है। गर्म पानी की एक बाल्टी में दो बड़े चम्माच सिरका और एक छोटा चम्मच नमक या सेंधा नमक मिलाएं। इसमें पैरों को लगभग 20 मिनट के लिए डूबो कर रखें। आराम मिलेगा।तुरंत इलाज के लिए सेंधा नमक
गर्म पानी के टब में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर उसमें पैरों को रख लें। 10 से 15 मिनट तक पानी में पैरों को रखने के बाद निकाल लें। ड्राईनेस से बचाने के लिए पैरों पर मॉश्चोराइजर लगा सकते हैं।आइस थेरेपी बहुत कारगर
आइस थेरेपी भी दर्द और पैरों की सूजन को कम करने का एक प्रभावी तरीका है। एक छोटे सी प्लास्टिक की थैली में कुचले बर्फ के कुछ टुकड़े डाले और प्रभावित हिस्से पर धीरे-धीरे लगाएं। इससे सूजन को कम करने में भी मदद मिलेगी।ध्यान रखें कि आइस पैक का उपयोग एक समय में 10 मिनट से अधिक तक न करें क्योंकि यह त्वचा और नसों को नुकसान पहुंचा सकता है।
लौंग का तेल
लौंग का तेल सिरदर्द, जोड़ों के दर्द, एथलीट फुट, नेल फंगस और पैरों के दर्द को दूर करने वाला एक अद्भुत तेल है। तुरंत राहत पाने के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल पैरों में धीरे-धीरे मालिश करने के लिए करें। मसाज रक्त के प्रवाह को उत्तेजित करता है और मांसपेशियों को आराम देता है। पैरों में दर्द की समस्या से जल्द राहत पाने के लिए एक दिन में कई बार मालिश करें।मोच और चोट के लिए तेजपात
अगर आपको दबाव, मोच या चोट के कारण पैरों में दर्द का अनुभव हो रहा हैं, तो तेजपात का इस्तेमाल करें। यह पैरों की दुर्गंध को दूर करने में भी मदद करता है। एक कप सेब के सिरके में एक मुट्ठी तेजपात मिलाकर कुछ मिनट के लिए उबाल लें। अब सूती कपड़े की मदद से दर्द वाले हिस्से पर लगाये। इस प्रक्रिया को कई बार दोहराए।सरसों के बीज
सरसों के बीज का इस्तेमाल शरीर से विषाक्त पानी निकालने, रक्त परिसंचरण में सुधार करने और सूजन को कम करके पैर में दर्द के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ सरसों के बीज पीस लें और फिर इन्हें गर्म पानी की एक बाल्टी में मिलाये। अपने पैरों को इस पानी में 10 से 15 मिनट के लिए डालें।
पैरों में दर्द होता है तो आजमाएं ये उपाय
Reviewed by Yogesh Kumar
on
11:52 PM
Rating:
Reviewed by Yogesh Kumar
on
11:52 PM
Rating:

No comments: