09 आदतों को सुधारकर करें अपने दिल की रक्षा
दिल को अगर बीमारियां अपनी चपेट में ले लेती हैं तो यह कहीं ना कहीं आपकी ही लापरवाही का नजीता होगा। कुछ ऐसी आदतें आपने पाल रखी होंगी तो धीरे धीरे दिल को नुकसान पहुंचा रही होगी। आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो रहा होगा तथा रक्त वाहिनियां धीरे धीरे सिकुड़ रही होंगी। इन सबसे बचाव किया जा सकता है, बस दस बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। तो चलिए हम बताते हैं आपको अपनी जीवनशैली में छोटे छोटे क्या बदलाव करने हैं।
1. आज नहीं, अभी करो धूम्रपान से तौबा
धूम्रपान दिल के लिए सबसे ज्यादा घातक है। यह दिल की बीमारी का सबसे बड़ा कारण है, यह तमाम शोध में साबित हो चुका है। इसलिए इस बीमारी को अपने से दूर कर दें वरना यह दिल की बीमारियों को पास ले आएगा।2. शराब कम कर दो
अमेरिका हार्ट एसोसिएशन की रिसर्च के अनुसार अधिक शराब का सेवन उच्च रक्तचाप और दिल की विफलता का बड़ा कारण है। इस छोड़ दो। अगर छोड़ नहीं पा रहे हैं तो कम जरूर कर दो। थोड़ी थोड़ी लेनी शुरू करो। इसके बाद आत्मविश्वास बढ़ जाएगा तो आप इसको आसानी से छोड़ सकते हैं। ज्यादा शराब पीना आपके दिल के लिए हानिकारक होता है।3. फास्ट फूड से दूरी बनाएं
कम कोलेस्ट्रॉल वाला आहार आपके हार्ट का सबसे अच्छा दोस्त होता है जबकि रिफाइंड शुगर और ट्रांस फैट से भरपूर आहार हार्ट प्रॉब्लम्स को बढ़ा देता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करते हैं। यह मछलियों में खूब पाया जाता है। मांसाहारी लोग अपने आहार में मछली को शामिल कर सकते हैं।4. शारीरिक व्यायाम बेहद जरूरी
अगर आप शारीरिक व्यायाम नहीं कर रहे हैं तो यह तय मानिए की आपका दिल मुश्किलों में घिरता जा रहा है, हो सकता है यह अभी आप को दिखाई न दे रहा हो। अपनी दिनचर्या में हल्के-फुल्के व्यायाम को शामिल कीजिए। जैसे- सुबह की सैर, हल्की दौड़, साइकिलिंग, जॉगिंग, स्विमिंग आदि। इनमें से किसी भी एक को दिनचर्या में शामिल कर कर प्रति दिन 500-950 के बीच कैलोरी जलाई जा सकती है। अगर संभव हो तो किसी एक खेल को जीवन का हिस्सा बनाएं और भले ही हफ्ते में तीन दिन खेलें।5. भरपूर नींद
नींद हमारे शरीर की एक तरह से डॉक्टर है। नींद के दौरान हमारे शरीर की आंतरिक मरम्मत होती है, खासकर तंत्रिका सिस्टम की। हाल ही में आई एक रिसर्च के अनुसार जो लोग रात में एक घंटा अधिक सोते हैं उनकी रक्त वाहिनियों में अवरोध की शिकायत कम मिलती है। सवाल आता है- कितने घंटे सोना चाहिए? यह शरीर और क्षमता पर निर्भर है। बस इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब आप सुबह उठ रहे हैं तो तरो-ताजा महसूस करते है या नहीं।6. तनाव से दूर भगाओ
यह सबसे मुश्किल काम होता है, लेकिन तनाव को कम करना दिल की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। जो लोग लगातार तनाव में रखते हैं उनको दिल के दौरे का खतरा अन्य लोगों की तुलना में चार गुना अधिक होता है। दरअसल, तनाव में दौरान आपका ब्लड सरकुलेशन प्रभावित होता है, जो सीधा दिल पर प्रभाव डालता है। अमेरिका हार्ट एसोसिएशन के अनुसार भी तनाव से होने पैदा होने वाली नकारात्मक भावनाएं रक्तचाप को बढ़ा देती है, जो दिल की समस्याओं को जन्म देती है। इस बात को जानते तो सभी हैं, लेकिन तनाव को कम करने के लिए प्रयास नहीं करते हैं।7. अगर मोटापा है तो तुरंत कम करें
अगर आप मोटापे का शिकार है तो दिल की बीमारियों के आपके पास आने की आशंका बढ़ जाती है। मोटापा एक दिन में कम नहीं किया जा सकता है, लेकिन यदि इस दिशा में नियमित और संकल्प के साथ प्रयास किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है। मोटापे से उच्च कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप और डायबिटीज जैसी बीमारियां होती हैं जिनके कारण दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है।8. खर्राटें खतरे का संकेत
अगर आपको सोते वक्त खर्राटें आते हैं तो यह तय है कि आप दिल की बीमारियों की ओर बढ़ रहे हैं। खर्राटें तभी आते हैं जब सोते वक्त सांस लेने में दिक्कत होती है। सांस लेना बाधित होने पर ही खर्राटें आते हैं, जिस कारण रक्तचाप बढ़ जाता है। लंबे समय तक इस यह समस्या बनी रहती है तो दिक्कत हो सकती है।9. रेड मीट का सेवन कम करें
रेड मीट में सैचुरेटेड फैट काफी अधिक होता है। इससे हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त प्रोटीन से भरपूर स्वस्थ आहार का सेवन किया जाए। रेड मीट का सेवन कम करने से दिल की बीमारियों को रोका जा सकता है।
09 आदतों को सुधारकर करें अपने दिल की रक्षा
Reviewed by Yogesh Kumar
on
12:22 AM
Rating:
Reviewed by Yogesh Kumar
on
12:22 AM
Rating:

No comments: