दूध के साथ हल्दी मिलाकर पीने के फायदे



एक गिलास दूध में बस एक चम्मच हल्दी मिलाकर रोज रात को पीने से शरीर के बहुत से विकार दूर हो जाते हैं। यह शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए रामबाण है-

1 . हड्डियों को फायदा

रोजाना हल्दी वाला दूध लेने से शरीर को पर्याप्त कैल्शियम मिलता है। हड्डियां स्वस्थ और मजबूत होती है। यह ऑस्टियोपोरेसिस के मरीजों को राहत पहुंचाता है।

2. गठिया का सटीक इलाज

हल्दी वाला दूध गठिया के रोगियों के लिए बहुत लाभदायक है। यह जोड़ों और पेशियों को लचीला बनाकर दर्द को कम करने में सहायक होता है।

3. टॉक्सिन्स दूर करता है

आयुर्वेद में हल्दी वाले दूध का इस्तेमाल शोधन क्रिया में किया जाता है। यह खून से टॉक्सिन्स दूर करता है और लीवर को साफ करता है। पेट से जुड़ी समस्याओं में आराम के लिए इसका सेवन फायदेमंद है।

4. चेहरा चमकाने के लिए

रूई के फाहे को हल्दी वाले दूध में भिगोकर चेहरे पर लगाने से चकत्ते कम होंगे। साथ ही, चेहरे पर निखार और चमक आएगी।

5. सर्दी-खांसी के लिए रामबाण

हल्दी वाले दूध में एंटीबायोटिक गुण होते हैं। सर्दी-खांसी होने पर इसे रोजाना सोने से पहले लें। बहुत आराम मिलेगा।

6. ब्लड सर्कुलेशन ठीक करता है

हल्दी को ब्लड प्यूरिफायर माना गया है। रक्त संचार को ठीक करता है। खून में से विषाक्त पदार्थों की सफाई करता है।

7. मोटापा घटाने में मददगार

गुनगुने दूध के साथ हल्दी से फैट घटता है। इसमें उपस्थित कैल्शियम और अन्य तत्व वेट लॉस में मददगार हैं।

8. लीवर मजबूत होता है

हल्दी वाला दूध लीवर को मजबूत बनाता है। यह लीवर से संबंधित बीमारियों से शरीर की रक्षा करता है और लिम्फ तंत्र को साफ करता है।

9. अल्सर ठीक करता है

यह एक शक्तिशाली एंटीसेप्टिक होता है और आंत के साथ-साथ पेट के अल्सर और कोलाइटिस का उपचार करता है। इससे पाचन बेहतर होता है और अल्सर, डायरिया और अपच नहीं होता।

10. माहवारी में दर्द से राहत

हल्दी वाला दूध माहवारी में होने वाले दर्द में राहत देता है। गर्भवती महिलाओं को आसान प्रसव, प्रसव बाद सुधार, बेहतर दूध उत्पादन और शरीर को जल्दी सामान्य करने के लिए हल्दी का दूध लेना चाहिए।
दूध के साथ हल्दी मिलाकर पीने के फायदे दूध के साथ हल्दी मिलाकर पीने के फायदे Reviewed by Yogesh Kumar on 12:36 AM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.