मोबाइल को कैसे बनांए योग गुरु

आमतौर पर योग के लिए किसी ट्रेनर की जरूरत पड़ती है लेकिन मोबाइल भी अच्छे ट्रेनर की भूमिका निभा सकता है। इसके लिए स्मार्टफोन में बस कुछ खास एप डाउनलोड करने होंगे। इसके साथ ही यूट्यूब पर भी योग के एक्सपर्ट वीडियो मौजूद हैं, जिनको देखकर मार्गदर्शन लिया जा सकता है।

Daily Yoga - Fitness On-the-Go एप

अगर योग की ट्रेनिंग लेना चाहते हैं तो Daily Yoga - Fitness On-the-Go एप बेहतर विकल्प है। इसमें 400 से ज्यादा योग के आसन सिखाए गए हैं। इस एप में कई वीडियो भी हैं जो योग को सीखने में मदद करते हैं। इसी के साथ इसमें योग म्यूजिक का ऑप्शन भी दिया गया है, जिसके जरिए योग के साथ मेडिटेशन भी की जा
सकती है।

yogatraining में थ्री डी में योग

योग ट्रेनिंग (yogatraining) एप में थ्री डी स्टाइल में योग की ट्रेनिंग दी गई है, ताकि हर बात आसानी से समझी जा सके। इसमें योग के साथ उसको करने से होने वाले फायदे, उस योग का इतिहास और उससे जुड़ी हर तरह की जानकारी दी गई है।

योगा टाइमर से फायदे और नुकसान का गणित

योग सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन जरूरत से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। योग टाइमर (Yoga Timer) एप इसी बारे में बताता है। इस एप के जरिए किसी भी योग को कितनी देर करना है। किसी भी आसन की शुरुआत कितनी देर से करनी है और उसे बाद में कितने टाइम तक कर सकते हैं, एप में इस बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें एक सुविधा यह भी है कि योग कितनी देर करना है, इसके हिसाब से अलार्म फिक्स की जा सकती है। वक्त पूरा होने पर वह आगाह कर देती है।

हिंदी में भी पूरी जानकारी

वैसे तो ज्यादातर एप अंग्रेजी में ही होते हैं लेकिन योग से जुड़े कई एप ऐसे हैं, जिसे हिंदी में भी पढ़ा जा सकता है। योग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी के लिए Yoga Asans in Hindi, yoga treatment, Sampurna Yoga in Hindi जैसे कई एप हैं जिस पर योग करने की विधि और उससे होने वाले फायदे के बारे में हिंदी में पूरी जानकारी दी गई है।

और भी एप हैं मौजूद

Morning Yoga (PRO)
Yoga for health
Surya Namaskar Yoga Poses
Yoga Sutra
Yoga Meditation for Beginners
Broad Chest Yoga
Yoga for Body Toning I
मोबाइल को कैसे बनांए योग गुरु मोबाइल को कैसे बनांए योग गुरु Reviewed by Yogesh Kumar on 9:03 AM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.