मोबाइल से जानो सेहत और सुंदरता के राज
सेहत और सुंदरता सदा बनी रहे,
यह चाहत हर किसी की रहती है। इसमें स्मार्ट फोन भी मदद कर सकता है।
फलों के बारे में जानें (Glowing skin tips)
इस एप से ये पता चल जाएगा कि
कौन फल त्वचा या तंदुरुस्ती के लिए कैसे फायदेमंद है। एक कप फ्रूट जूस हर रोज चेहरे
को निखारने के लिए काफी होता है। लेकिन कौन-सा
फ्रूट जूस कैसे बनाएं और कब लेना उचित होगा? किस मौसम में त्वचा की देखभाल कैसे की
जाए? यह जानकारी मिलना मुश्किल होता है। लेकिन ग्लोविंग स्किन टिप्स एप इस बारे में
बहुत से जानकारी देता है।
1001 beauty Tips in hindi
यह एप 1001 टिप्स देता है। पिंपल्स
की दिक्कत, बाल झड़ना, चाय के पानी और शहद से फेशियल कैसे बनाएं, आंखों के नीचे के डार्क
सर्किल आदि तमाम उपचार इसमें बताए गए हैं। चेहरा, होंठ, बाल, आंखें, हाथ और पैरों का
ख्याल रखा जाए, इस बारे में भी एक्सपर्ट की राय यहां पर मौजूद है।
ब्यूटी पार्लर कोर्स Beauty Parlour Course
कुछ एप ऐसे हैं जो सेहत के बारे
में, खूबसूरती को बरकरार रखने के बारे में तो बताते ही हैं, साथ ही छोटे-छोटे ब्यूटी
पार्लर कोर्स भी कराते हैं। ब्यूटी पार्लर कोर्स (Beauty Parlour Course) के नाम से
मौजूद एप में कुल 17 चैप्टर हैं। हर चैप्टर में अलग-अलग विषय पर ब्यूटी टिप्स और विशेषताओं
के आधार पर सजने सजाने की तकनीक सिखाई गई है। इस एप में तस्वीरों के जरिए भी कुछ खास
टिप्स दिए गए हैं।
मेकअप के साथ टिप्स भी
Perfect Make-up एप के जरिए मॉडलों
को सजाने वाले हेयर डिजाइन और मेकप मैन से टिप्स लिया जा सकता है। इसी के साथ यह एप
बताती है कि कौन-सा मेकअप आपके ऊपर अच्छा लगेगा और किस रंग का इस्तेमाल चेहरे पर कम
करना चाहिए।
और भी एप हैं मौजूद
Nail Manicure Games for Girls
Nails Designs - Manicure ideas
Ideas summer manicure
Gentle ideal makeup
Technique manicure web
मोबाइल से जानो सेहत और सुंदरता के राज
Reviewed by Yogesh Kumar
on
9:10 AM
Rating:
No comments: