जंक फूड के कारण बुढ़ापे की बीमारी जवानी में

जंक फूड हमेशा से सेहत के लिए हानिकारक रहा है। इसके इस्तेमाल से युवा ऐसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं जो आमतौर पर बुढ़ापे में ही होती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक रिपोर्ट के मुताबिक लिवर रोगों से होने वाली मौतों के मामले में भारत नौवें स्थान पर है। रिपोर्ट में इसके लिए जंक फूड को जिम्मेदार बताया गया है। जरूरत से ज्यादा जंक फूड का सेवन करने से याद रखने की क्षमता पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

फास्ट फूड पर ज्यादा भरोसा

दिल्ली की एक संस्था द्वारा किए गए शोध में पाया गया है कि 60 प्रतिशत से ज्यादा युवा केवल जंक फूड पर निर्भर रहते हैं। उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता की जंक फूड उनके लिए कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं।

50 प्रतिशत रोग जंक फूड की  देन

त्वचा संबंधी बीमारियों से लेकर पेट की मरोड़ तक, तकरीबन 50 प्रतिशत रोग फास्ट फूड की देन हैं। 60 फीसदी युवाओं की बीमारियां उनके गलत खानपान की वजह से होती हैं।

एक्सरसाइज है उपाय

जंक फूड से होने वाली बीमारियों में फैटी लिवर की समस्या आम है। इसका कोई कारगर  इलाज मौजूद नहीं है, लेकिन एक्सरसाइज के जरिए इस रोग पर काबू पाया जा सकता है।

याद्दाश्त हो जाती है कमजोर 

शोध के अनुसार जंक फूड के अधिक सेवन से दिमाग की याद रखने की क्षमता काफी हद तक प्रभावित हुई है। पहले ज्यादा समय तक बात याद रहती थी, लेकिन अब याद्दाश्त क्षमता कम हो गई है। यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ वेल्स के शोधकर्ताओं ने चूहों पर किए शोध में पाया कि एक हफ्ते तक चूहों को फैट्स और शुगर से भरपूर डाइट देने के बाद उनकी याद रखने की क्षमता काफी हद तक प्रभावित हुई।

क्या हो सकती हैं दिक्कतें


  1. जंक फूड के अधिक सेवन से आलस आता है।
  2. इससे डिप्रेशन की समस्या 58 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।
  3. खाने में फाइबर्स की कमी होने से पाचन संबंधी दिक्कत भी हो सकती है।
  4. इसमें रिफाइन्ड शुगर की अधिक मात्रा होती है, जिससे चिड़चिड़ापन हो जाता है। 
  5. जंक फूड में न्यूट्रिशन वैल्यू कम होती है, जिससे मोटापा हो सकता है।


जंक फूड के कारण बुढ़ापे की बीमारी जवानी में जंक फूड के कारण बुढ़ापे की बीमारी जवानी में Reviewed by Yogesh Kumar on 5:14 AM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.