ये 07 विटामिन्स जरूरी है महिलाओं की सेहत के लिए
महिला कामकाजी हो या घर की देखभाल करने वाली, वे अपने काम की जिम्मेदारी को हमेशा मन से निभाती हैं। वहीं कामकाजी महिलाओं पर दोहरी जिम्मेदारी होती है, घर की भी और दफ्तर की भी। इसलिए महिलाओं को अपने खान—पान पर ध्यान देना चाहिए ताकि जरूरी सात विटामिन्स की कमी न हो।
आयरन - शरीर में आरबीसी के बनने के लिए आयरन बेहद जरूरी तत्व है। मस्तिष्क को ठीक तरीके से काम करने में भी आयरन मदद करता है। आरबीसी खून में एक तरह से शरीर का पावर हाउस होता है। आरबीसी उर्जा को बनाकर रखता है।
कैल्शियम - हड्डियों को मजबूत रखने और ब्लडप्रेशर को नियंत्रित कर सामान्य बनाए रखने के लिए शरीर में कैल्शियम की आवश्यकता होती है। यह दांतों और नाखूनों को मजबूत रखने के लिए जरूरी होता है।
फॉलिक एसिड - यह महिलाओं के लिए बेहद जरूरी विटामिन होता है। फॉलिक एसिड महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और कोलोन कैंसर की आशंकाओं को कम करता है। इसके अलावा यह गर्भावस्था के शुरूआती महीनों में ही सेहत के लिए आवश्यक होता है। हरी सब्जियां, खास तौर से पालक, दाल व शतावरी के सेवन से फॉलिक एसिड की पूर्ति की जा सकती है।
विटामिन बी 6 - यह नींद और भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। नर्वस सिस्टम को सुचारू रूप से काम करने में विटामिन बी 6 का महत्वपूर्ण योगदान होता है। यह मूड को भी बेहतर बनाए रखेगा। शकरकंद, केले जैसी चीजें इसकी पूर्ति में आपकी मदद सकती हैं।
विटामिन बी 12 - यह विटामिन अत्यधिक थकान से बचाने का काम करता है। इसके अलावा यह लाल रक्त कोशिकाओं, हीमोग्लाेबिन के निर्माण में भी सहायक है। दही और अंडे को डाइट में शामिल कर इसकी पूर्ति की जा सकती है। नॉन वेजिटेरियन इसके लिए मीट को खाने में शामिल कर सकते हैं।
विटामिन डी 3 - दांतों, हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा यह ब्रेस्ट कैंसर और गर्भाशय के कैंसर से भी रक्षा करता है।
विटामिन सी- विटामिन सी त्वचा से लेकर बाल, आंखों और पूरे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। यह रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर रोगों से लड़ने में मदद करता है।

Reviewed by Yogesh Kumar
on
5:04 AM
Rating:
No comments: