जागने के तुरंत बाद पानी पीने के फायदे पता है?
कहावत है कि बीमारियों का जन्म पेट से होता है और सेहत का राज भी पेट के स्वास्थ्य में ही छिपा है। पेट ठीक तो सब ठीक। अगर सुबह सोकर उठने के तुरंत बाद खाली पेट एक गिलास पानी पीने की आदत डाल ली जाए तो कई मर्ज खुद ही ठीक हो जाएंगे।
एक गिलास पानी और पेट साफ
सुबह का एक गिलास पानी गैस, कब्ज और एसीडीटी की पुरानी से पुरानी बीमारी को भी खत्म कर देता है। यदि नियमित पानी पीया जाए तो शरीर की सारी गंदगी साफ हो जाती है। यह एक गिलास पानी दिनभर तरोताजा रखता है।
भूख जोरदार लगती है
उठने के बाद खाली पेट पानी पीने को नियमित करने के बाद कुछ दिन बाद ही अहसास हो जाता है कि भूख बढ़ गई है। भूख नियमित भी हो जाती है। सुबह नाश्ता अच्छा होता है तो पूरा दिन अच्छा रहता है। कहा भी जाता है कि नाश्ता अच्छा, दिन अच्छा।
दिनभर नहीं होगा सिरदर्द
शरीर में पानी की कमी होने के कारण गैस और एसीडीटी की समस्या शुरू हो जाती है। शुरू में तो पता नहीं चलता लेकिन बाद में यह समस्या सिरदर्द को जन्म दे देती है। यह बहुत लोगों को पता ही नहीं है। सुबह का एक गिलास पानी इससे छुटकारा दिलाएगा।
पाचन शक्ति बढ़ती है
यह शोध में साबित हो चुका है कि सुबह खाली पेट पानी पीने से मेटाबॉलिजम 24 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। पाचन शक्ति बढ़ती है तो भूख वक्त पर लगती है। कई बीमारियों से तो खुद ही छुटकारा मिल जाता है। पाचनतंत्र का सीधा खून से रिश्ता है। जब पाचन सिस्टम सुधर जाता है तो खून बनने लगता है। जो लोग नियमित सुबह खाली पेट एक गिलास पानी पीते हैं उनके खून में आारबीसी की मात्रा अधिक होती है।
मोटापा कम होता है, चेहरे पर चमक आती है
यह तो सभी को पता है कि थोड़ा-थोड़ा पानी पीने से मोटापा कम होता है, लेकिन यह कम ही जानते होंगे कि यदि सुबह खाली पेट पानी पीया जाए तो मोटापा कम होने की दिशा में आश्चर्यजनक परिणाम आते हैं। पानी शरीर से गंदगी को साफ करता है। खून को बनाता है। इस प्रकार इसका सीधा संबंध त्वचा से है। सुबह का एक गिलास पानी त्वचा के लिए रामबाण होता है। कील-मुहासों की समस्या खत्म हो जाती है।
जागने के तुरंत बाद पानी पीने के फायदे पता है?
Reviewed by Yogesh Kumar
on
7:51 AM
Rating:
Reviewed by Yogesh Kumar
on
7:51 AM
Rating:
No comments: