रोजाना 8 गिलास पानी पीने के 8 उपाए

पानी जीवन है। इसमें किसी को किसी भी प्रकार का शक नहीं है, लेकिन इस पर हम अमल कितना करते हैं। पानी बचाना तो दूर की बात है, हम तो समय पर इतना पानी भी नहीं पीते हैं जितने की शरीर को जरूरत होती है, जबकि यह सबको पता है कि पानी शरी के लिए कितना जरूरी है।
डॉक्टरों के अनुसार रोजाना आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए। यदि पूरी मात्रा में पानी शरीर में नहीं जाता है तो कई प्रकार की बीमारियां होने लगती है। पाचन तंत्र का गड़बड़ाना, गैस और एसीडीटी की शिकायत को आम बात है। और भी कई घातक बीमारी शरीर को घेर लेती हैं। अब सवाल उठता है कि रोजाना आठ से दस गिलास पानी कैसे पीया जाएं। इसके आठ तरीके इस प्रकार हो सकते हैं-

1. घूट घूट पानी पीओ

शरीर के प्रत्येक अंग में पानी है। एक साथ ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। घूट घूट पानी थोड़ी थोड़ी देर में पीते रहना चाहिए। यह जरूरी है। इसे ऐसे समझा जा सकता है। जब गाड़ी ओवरहीट हो जाती है उसमें तब पानी नहीं डाला जाता है। मैकेनिक मना करता है। वह कहता है, पहले गाड़ी को ठंडा होने दो, उसके बाद पानी डालो। ऐसा नहीं करोगे तो इंजन खराब हो जाएगा। या फिर गाड़ी को गर्म ही नहीं होने दो। पहले ही थोड़ा थोड़ा पानी डालते रहो। इसी प्रकार शरीर का सिस्टम है। ज्यादा प्यास लगने पर एक साथ ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। ज्यादा प्यास की नौबत ही नहीं आनी चाहिए। इसका एक ही उपाय है, थोड़ा थोड़ा पानी पीते रहो। यह शरीर में मोबिलऑयल का काम करता है। इस तरह पता भी नहीं चलेगा कि कब आठ गिलास पानी पी लिया।

2. बिस्तर के पास पानी रखो

कई बार रात में प्यास लगती है, लेकिन आलस के कारण पानी नहीं पीते हैं। इसका उपाय है, बिस्तर के पास पानी रखना। पानी शरीर के हानिकारक तत्वों को बाहर निकालता है।

3. सुबह उठते ही एक गिलास पानी

सुबह उठने के साथ ही कम से कम एक गिलास पानी जरूरी पीएं। सोने से पहले बिस्तर के पास पानी की बोतल रखने का फायदा यह भी होगा कि सुबह पानी पीने के लिए किचन तक नहीं जाना होगा। यह जल्द ही आदत में शामिल हो जाएगा। सुबह का एक गिलास पानी गैस और कब्ज से मुक्ति दिलाता है।

4. रसभरे फलों का सेवन

पानी की कमी से डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है। कोशिश करनी चाहिए कम से कम हफ्ते में एक बार संतरा, ककड़ी, खीरा, तरबूज आदि मौसम के अनुसार फलों का सेवन करना चाहिए। इन फलों में 90 फीसदी से ज्यादा पानी ही होता है। ये फल पाचन तंत्र को भी ठीक रखते हैं।

5. खाने के पहले और बाद में

यह जानता बेहद जरूरी है कि खाने के एकदम पहले, खाने के साथ और उसके एकदम बाद पानी पीना कितना खतरनाक है। यह स्लो प्वाइजन की तरह काम करता है। धीरे-धीरे पूरा पाचन तंत्र गड़बड़ा जाता है। समय से पहले बाल सफेद हो जाते हैं। एसीडीटी का जन्म भी इसी बुरी आदत से होता है। प्रण लें, खाने से आधा घंटा पहले और आधा घंटा बाद ही पानी पीना है।

6. व्यायाम के दौरान

कसरत के वक्त पानी की बोतल साथ जरूरी है। वर्कआउट के दौरान निकला पसीना शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। कसरत के दौरान थोड़ा थोड़ा पानी पीते रहना चाहिए।

7. सफर की साथी पानी की बोतल

सफर या फिर घर से बाहर निकलने के दौरान पानी की बोतल का साथ जरूरी है। इसके कई फायदे हैं। एक, बाहर का अशुद्ध पानी नहीं पीना पड़ेगा। दो, सॉफ्ट ड्रिक्स और कोल्ड ड्रिक्स की जगह पानी पीया जा सकता है। वैसे भी ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, यह तमाम शोध में प्रमाणित हो चुका है। इनसे वजन भी बढ़ता है।

https://www.youtube.com/watch?v=M_X8dCzDNI8
रोजाना 8 गिलास पानी पीने के 8 उपाए रोजाना 8 गिलास पानी पीने के 8 उपाए Reviewed by Yogesh Kumar on 1:00 AM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.