आरैंज मैरिज की पहली मुकालात में क्या सवाल ना पूछें

यह हमेशा याद रहें कि इमेज बड़ी चीज होती है। वैसे तो लोग किसी को भी उसके व्यवहार, विचार और काम से जानते हैं लेकिन जब किसी से पहली मुलाकात होती है तो आपके बारे में वह इन तीनों ही बातें से अनभिज्ञ होता है, जिससे आप मिलने वाले होते हों। शादी जीवन यात्रा का बेहद अहम पड़ाव होता है। इसलिए जब आप अपनी होने वाली पत्नी से पहली मुलाकात करने जा रहे हों तो याद रखें वहा किए गए सवाल ही आपकी पहचान बनने जा रहे हैं। इसलिए यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि आप क्या पूछें और क्या ना पूछें। हर सवाल सोच-समझ कर करें।

आपकी सैलरी क्या है, यह मत पूछिएं


कहा जाता है कि लड़कियों की उम्र और लड़कों की सैलरी कभी नहीं पूछनी चाहिए। लेकिन यह आधा सच है। आज के दौर में लड़के और लड़कियों में फर्क मिटता जा रहा है। लड़कियां भी घर से बाहर निकलकर कमाने लगी है, घर की जिम्मेदारियां उठाने लगी हैं, इसलिए उम्र और सैलरी की बात आज के दौर में लड़के और लड़कियों, दोनों पर ही लागू होती है।

आप किसी के साथ रिलेशन में तो नहीं, यह मत पूछिएं


पहली मुलाकात में कभी भी ज्यादा अतीत को मत टटोलिएं, यह बात भी लड़के और लड़कियों, दोनों पर ही लागू होती है। अगर इस बारे में बात ही करनी है तो उस वक्त का इंतजार कीजिए जब दोनों पक्ष एक-दूसरे पर विश्वास करने लगे।

महीने में कितना खर्च करते हों, यह मत पूछो


अपने होने वाले पार्टनर से पहली मुलाकात में कभी भी इस बारे में मत बात कीजिए कि वह महीने में कितना किस पर खर्च करता है। यह सवाल आपकी इमेज को डेमेज कर देगा। यदि यह पूछा जाए कि आपकी हॉबी क्या-क्या हैं तो आपके सवाल का जवाब भी मिल जाएगा और इंप्रेशन भी अच्छा जाएगा।

आपको कभी किसी ने रिजेक्ट किया है, कभी मत पूछो


यह बेहद गैरवाजिब सवाल है। पहली मुलाकात में कई बार बात को आगे बढ़ाने के लिए बातों का सिरा नहीं मिल पाता है तो ऐसा सवाल हरगिज न पूछें तो दूसरे के आत्मसम्मान को आहत करता हो। वैसे भी जब किसी की अरैंज मैरिज होती है तो यह बहुत कॉमन होता है कि पहले किसी ने नापसंद किया हो। यह लड़के और लड़की, दोनों पर ही लागू होता है।

आपके घर वाले किस पर निर्भर हैं, कभी मत पूछो


आपके घर वाले क्या आप पर निर्भर है? यह सवाल भी इमेज खराब करता है। इस बारे में भी उस वक्त पूछा जा सकता है जब एक-दूसरे पर विश्वास कायम हो जाए। वैसे भी ये पारिवारिक स्थितियों पर निर्भर करता है और कई बार शादी के बाद परिवार की परिस्थितियां बदल जाती हैं।

शादी के बाद आपको कितने बच्चे चहिए, मत पूछो


अरैंज मैरिज के लिए होने वाली पहली मुलाकात केवल एक दूसरे को समझने के लिए होती है। इसलिए इस मीटिंग में यह सवाल कभी नहीं करना चाहिए। ऐसा कोई भी सवाल न करें तो जबर्दस्ती बातें को आगे बढ़ाने वाला हो। वैसे भी बच्चों की बात शादी के बाद की परिस्थितियों पर निर्भर करती है।

आप रोज पूजा करते हैं, यदि हां तो किसी, कभी मत पूछो


आप नास्तिक है या आस्तिक? आप किसकी पूजा करते हैं? क्या आप रोज पूजा करते हैं? सुबह करते हैं या शाम को करते हैं? इस तरह के सवाल बताते हैं कि आप रूढ़ीवादी सोच के हैं, जबकि कई बार ऐसा होता नहीं है। इस तरह के सवाल भी इमेज को डेमेज करने वाले होते हैं।

आप खाना बनाती हो या बनाते हों, यह तो पूछिए ही मत


आज के दौर में खाना बनाने के बारे में पूछना बेहद ही रूढ़ीवादी विचार है। लड़कियां केवल खाना बनाने तक सीमित नहीं है। वे घर और बाहर दोनों की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हो गई है। इसके साथ ही लड़के से इस बारे में सवाल करने का भी कोई तुक नहीं बैठती है।

एक बार फिर याद रखिएं, इमेज बड़ी चीज है।।।



आरैंज मैरिज की पहली मुकालात में क्या सवाल ना पूछें आरैंज मैरिज की पहली मुकालात में क्या सवाल ना पूछें Reviewed by Yogesh Kumar on 7:49 AM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.