बड़े स्किन पोर्स (बड़े त्वचा छिद्रों) को बंद करने के उपाय

अगर चेहरे पर या किसी भी दूसरी जगह पर त्वचा में बड़े स्किन पोर्स है तो इसका मतलब है कि त्वचा स्वस्थ्य नहीं है। उसका इलाज करने की जरूरत है। कुछ घेरलू उपाय हैं जिनके माध्यम से बड़ी आसानी से इस समस्या से छूटकारा पाया जा सकता है।

दही

एक बड़े चम्मच में दही लेकर उसको चेहरे पर अच्छी तरह से लगानी चाहिए। दस मिनट तक उसे यूं ही लगा रहने दे। उसके बाद ताजे पानी से उसे पोंछ दें। कुछ देर बाद त्वचा में निखार महसूस होगा। इसे प्रक्रिया को रोज इस्तेमाल करने पर बड़े छिद्रों की समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड पोर्स से गंदगी को निकला देता है।

अंडे का सफेद भागा

एक अंडे के सफेद भाग को एक कटोरी में निकाल कर उसमें आधा निंबू निचोडकर उसे अच्छी तरह से मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से धोना चाहिए। कुछ ही दिन में अंतर महसूस दिखाई देगा।

आइस क्यूब

हर रोज चेहरे पर 15 से 20 सेकेंड के लिए चेहरे पर आइस क्यूब को हल्के हल्के लगाना से आराम मिलता है। यह रात में सोने से पहले लगाया जाए तो ज्यादा आराम मिलता है।

टमाटर का रस

हफ्ते में दो बार चेहरे पर टमाटर के रस की मसाज करने से भी गजब का असर दिखेगा। इससे चेहरे के बड़े पोर्स धीरे धीरे बंद हो जाते हैं।

पाइन एप्पल या पीच का रस

पाइन एप्पल या पीच के रस से चेहरे को साफ करने से भी लाभ मिलता है। यह रस चेहरे पर लगाने के 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोना चाहिए। इससे पोर्स की समस्या खत्म होगी और चेहरे पर चमक आएगी।

सुबह शाम चेहरे को धोएं

सारे उपचार एक तरफ और चेहरे की सादे पानी से सफाई एक तरफ। गंदगी, तेल या बैक्टीरिया के कारण स्किन के पोर्स बड़े हो जाते हैं। सुबह शाम चेहरे की ताजे पानी से सफाई करनी चाहिए।

बड़े स्किन पोर्स (बड़े त्वचा छिद्रों) को बंद करने के उपाय बड़े स्किन पोर्स (बड़े त्वचा छिद्रों) को बंद करने के उपाय Reviewed by Yogesh Kumar on 11:26 PM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.