बालों को शानदार बनाने के 05 राज
शानदार लुक के लिए बालों का लुक भी शानदार होना जरूरी है। इसके लिए बालों का हेल्दी होना भी जरूरी है। बालों की हेल्थ के लिए सबसे पहले जरूरी है कि उनकी जड़ें मजबूत हो। बालों को शानदार और सदाबहार रखने के लिए पांच उपाय
01 जड़ों को मजबूत रखें
जब भी बालों में तेल लगाएं तो उंगलियों से जंड़ों में हल्की हल्की मालिस करें। जड़ों की हल्की हल्की मसाज से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। इससे जड़ों के आसपास खून का संचार तेज हो जाता है जिससे बालों को आॅक्सीजन अधिक मिलती है।02 सल्फेट फ्री शैम्पू—कंडीशनर इस्तेमाल करें
शैम्पू और कंडीशनर खरीदने से पहले चेक कर लें कि उनमें सल्फेट तो नहीं मिला है। सल्फेट युक्त शैम्पू और कंडीशनर बालों को रूखा और बेजान बना देता हैै।03 हफ्ते में दो बार जरूर धोएं
अगर बाल घने और लंबे हैं तो हफ्ते में दो बार बालों को जरूर धोना चाहिए। गंदगी जमा होने पर बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। इसके साथ ही गंदगी बालों को कमजोर करती है।04 सप्ताह में एक या दो बार पोनीटेल
कभी कभी पोनीटेल या चोटी बनानी चाहिए। इससे बालों का लुक भी बदल जाता है तथा जड़ें भी मजबूत होती हैं। जड़ों पर हल्का सा दबाव बढ़ने के कारण खून का संचार बढ़ता है।05 शेम्पू के बाद कंडीशनर
बालों को शैम्पू करने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे बालों में चमक आ जाती तथा वे शिल्की हो जाते हैं। कंडीशनर के बाद बालों पर धूल के कण भी कम जमा होते हैं
बालों को शानदार बनाने के 05 राज
Reviewed by Yogesh Kumar
on
10:56 PM
Rating:
No comments: