लीवर की परेशानी को हल करने के रामबाण उपाय
लीवर ठीक, सबकुछ ठीक। अगर लीवर ठीक से काम कर रहा है तो समझ लीजिए कि सबकुछ ठीक चल रहा है। लीवर की खराबी के कारण ही हेपेटाइटिस रोग होता है। पेश है पाचन क्रिया को ठीक रखने के कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक इलाज।
1. पाचन क्रिया को ठीक रखने के लिए गिलोय का 20 मिलीलीटर रस + आंवले व एलोवीरा ( ग्वारपाठे ) का 10 - 10 मिलीलीटर रस मिलाकर दिन में दो बार लें
2. यदि लीवर में सूजन है तो मकोय के पत्ते + सफेद पुनर्नवा में हल्दी + काली मिर्च + धनिया व हल्का सेंधा नमक मिला सब्जी बना खाएं, बहुत लाभ मिलेगा
3.15 मिलीलीटर ताजा गिलोय के रस में 20 - 25 किशमिश कूट मिला कर पीएं, इससे उल्टी - पेट में जलन की समस्या से आराम मिलता है
4. यदि लीवर की समस्या अधिक है तो मूली के पत्ते - चुकंदर के पत्ते व पालक ( तीनों 250 ग्राम मात्रा में ) या दानामेथी के पत्तों के रस में 50 ग्राम चीनी व एक चम्मच नमक मिलाकर खाने से खून की कमी दूर होती है
5. तुलसी के पत्तों का एक चम्मच पेस्ट तैयार कर 200 मिलीलीटर मूली के पत्तों के रस में मिला पीना भी इस रोग में लाभकारी है
6.मूली के ताजे पत्ते खून व लीवर से अधिक बिलरुबीन ( तरल जिसे लीवर बनाता है ) निकालने में सक्षम होते हैं - इसके पत्तों को पीस कर 15 - 20 मिलीलीटर रस दिन में दो बार पीने से पाचनक्रिया में सुधार आता है
लीवर की परेशानी को हल करने के रामबाण उपाय
Reviewed by Yogesh Kumar
on
3:52 AM
Rating:
Reviewed by Yogesh Kumar
on
3:52 AM
Rating:

No comments: