आखिर क्यों भगते हैं लड़के शादी से दूर
कॅरियर पहले बाकी सब बाद में, इसी को ध्यान में रखकर आजकल के लड़के और लड़कियां जिंदगी को जीते हैं। इसी कारण लड़कों से जब भी शादी की बात की जाती है तो वे मना कर देते हैं। कुछ वजह, जिसके कारण लड़के शादी नहीं करना चाहते हैं।
वादा निभाने का डर कमिटमेंट फोबिया
कमिटमेंट का डर लड़कों के शादी से दूर भागने की बड़ी वजह होती है। अधिकांश लड़कों को कमिटमेंट से डर लगने लगा है। लड़कों को लगता है कि शादी के बाद उनके कॅरियर पर असर पड़ेगा। शादी का कमिटमेंट निभाने के चक्कर में कॅरियर की दिशा भटक सकती है, इसलिए शादी से बचते हैं।लड़कों को आजादी से है प्यार
लड़कों को लगता है कि कॅरियर बिगड़ने के साथ उनकी आजादी भी छिन जाएगी। उनको डर लगता है कि कमिटमेंट के बाद रोज की टोका—टाकी उनकी आजादी पर ग्रहण का काम करेगी।घूमने न जा पाने का डर
लड़को को घूमने का बेहद शौक होता है और उन्हें डर होता है कि शादी के बाद बच्चे पालेंगे या दुनिया देखेंगे?शादी टूट न जाए
यह सबसे बड़ा डर होता है। लड़कों को लगता है कि यदि लड़की उनके विचारों के अनुरूप न हुई तो शादी चलने में दिक्कत आएगी। शादी टूटने के कारण भी उनका कॅरियर प्रभावित होगा। जिंदगी का सूकून भी छिन जाएगा।राशन, सब्जी और बिजली का बिल
लड़कों को राशन और सब्जी लाना तथा बिजली का बिल भरने जैसे कामों से बहुत डर लगता है। ये सब बातें लड़कों को बोरिंग लगती हैं।जिम्मेदारियों का बोझ
शादी के बाद अचानक कई जिम्मेदारियां सर पर आ गिरती हैं। लड़के शादी से पहले अपनी मर्जी की जिंदगी जीते हैं, लेकिन शादी के बाद के अनुशासन के डर के कारण वे शादी से दूर भागते हैं।
आखिर क्यों भगते हैं लड़के शादी से दूर
Reviewed by Yogesh Kumar
on
11:26 PM
Rating:
No comments: