आंखों के नीचे सूजन से कैसे मिलेगा छुटकारा
आखों के नीचे सूजन (अंडर आई बैग) आने के कई करण हो सकते हैं। वसा का जमा होना, कम पानी पीना, पूरी नींद लेना आदि। कुछ घरेलू उपचार से इनको पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। पेश हैं कुछ आसान टिप्स...
आंखों के नीचे सूजन आने के कारण आंखें थकी और तनाव भरी लगने लगती हैं। तनाव और थकान भी एक वजह हो सकती है आंखों के नीचे सूजन आनी की।
आंखों के नीचे सूजन आने के कारण आंखें थकी और तनाव भरी लगने लगती हैं। तनाव और थकान भी एक वजह हो सकती है आंखों के नीचे सूजन आनी की।
दिनभर खूब पानी पीएं
कम पानी पीने के कारण पाचन तंत्र गड़बड़ा जाता है, जिस कारण जल्द थकान महसूस होने लगी है। दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीने से मोटापा कम होता है। आंखों के नीचे सूजन में भी यह आराम करता है।ग्रीन टी बैग्स
ग्रीन टी बैग्स को ठंडे पानी में छुबोकर निचोड़कर आंखों पर रखने से लाभ मिलता है। इसके अलावा खुली चाय तो भी कपड़े में लपेटकर ठंडे पानी में भिगोकर और निचोड़कर आंखों पर रखने से लाभ मिलता है। यह प्रक्रिया हर दिन 15 मिनट करने से बहुत लाभ मिलता है।आलू और खीरा
आलू और खीरे में से किसी एक के पतले-पतले स्लाइस काटकर आंखों पर रखने से लाभ मिलता। बराबरा मात्रा में आलू और खीरे का रस लगाना भी फायदे का सौदा रहेगा।पूरी नींद बेहद जरूरी
भरपूर मात्रा में नींद बेहद जरूरी है। नींद शरीर के अंतरूनी हिस्सों की मरम्मत का काम करती है, इसी लिए नींद से जागने के बाद इंसान तरो-ताजा महसूस करता है।ठंडी चम्मच का इस्तेमाल
चम्मच को फ्रिज में रखकर पहले ठंडी कर लें। इसके बाद दोनों आंखों पर इस ठंडी चम्मज को एक-एक कर सूजन वाले हिस्सों पर लगाएं। इससे बेहद लाभ मिलेगा। यह प्रक्रिया भी हर दिन इस्तेमाल की जा सकती है।ठंडा दूध
ठंडे दूध में कॉटन पैड को भिगोकर निचोड़ ले। इसके बाद दोनों आंखों पर सूजन वाली जगह पर इस ठंडे दूध के कॉटन पैड को लगाने से लाभ मिलेगा। हर दिन 20 से 30 मिनट लगाने पर आशानुसार लाभ मिलेगा।
आंखों के नीचे सूजन से कैसे मिलेगा छुटकारा
Reviewed by Yogesh Kumar
on
11:04 PM
Rating:
No comments: