तनाव से बिगड़ न जाए बालों की सेहत
तनाव बालों पर
भी असर
डालता है।
अभी छात्र
का परीक्षाओं
के आने
वाले रिजल्ट
और प्रतियोगी
परीक्षाओं को लेकर तनाव में
होना स्वाभाविक
है। ऐसे
में कुछ
उपाय जरूरी
है जो
तनाव कम
करे ताकि
बालों की
सेहत अच्छी
रहे।
तनाव से झड़ते
हैं बाल:
दिमाग में
नकारात्मक विचार और तनाव से
शरीर की
प्रतिरोधी क्षमता घटती है। इससे
बालों तक
पोषक तत्व
नहीं पहुंचते,
जिस कारण
बालों के
रोम निष्क्रिय
हो जाते
हैं। इस
कारण धोते
और कंघी
करते समय
बाल झड़
जाते हैं।
यह साबित
हुआ है
अमेरिका के
मायो क्लीनिक
की एक
रिसर्च में।
बाल झड़ने से रोकने वाले तत्व
जिंक : शरीर में जिंक की
कमी भी
बाल झड़ने
की बड़ी
वजहों में
से एक
है। यह
त्वचा और
हेयर सेल
को दोबारा
बनाने का
काम करता
है। बादाम,
बीज, कस्तूरी,
मसूर की
दाल में
जिंक पर्याप्त
मात्रा में
होता है।
प्रोटीन : बाल 90 प्रतिशत
प्रोटीन से
बने होते
हैं। दाल,
छोटा, सेम,
पालक, गोभी,
बादाम, मटर
और कद्दू
के बीज
में प्रोटीन
अधिक मात्रा
में पाया
जाता है।
विटामिन ‘ए’ : विटामिन
ए बाल
के लिए
बेहतर पोषक
तत्वों में
से एक
है। गाजर,
शकरकंद, पालक
विटामिन ए
के सबसे
बेहतर स्रोत
हैं।
आयरन : आयरन कोशिकाओं
तक ऑक्सीजन
पहुंचाने का
काम करता
है। इससे
बाल जल्दी
बढ़ते हैं
और नए
बाल भी
पैदा होते
हैं। कोको,
सोयाबीन, गोभी,
पालक, दाल
सभी आइरन
के बेहतर
स्रोत हैं।
अभिभावक ध्यान दें
अभिभावक बच्चों
को तनावमुक्त
बनाने में
सबसे ज्यादा
मदद कर
सकते हैं।
वे उन्हें
मानसिक शांति
दे सकते
हैं। उनके
परिणाम की
दूसरे बच्चों
के परिणाम
से तुलना
न करें।
दूसरे बच्चों
से बेहतरीन
नंबर लाने
की अपेक्षा
का बोझ
बच्चों में
तनाव का
बड़ा कारण
बनता है।
घरेलू उपाय भी मददगार
घरेलू उपाय अपनाकर
बालों का
झड़ना और
पकना रोका
जा सकता
है। नीम
की पत्तियों
को पानी
के साथ
उबालने के
बाद उन्हें
छानकर ठंडा
होने के
लिए रख
दें। इसके
बाद इस
पानी से
बाल धोएं।
इसके अलावा
शहद के
साथ अदरक
के रस
को लगाने
से असमय
बालों का
पकना रोका
जा सकता
है।
बाल झड़ने के कारण
आनुवांशिकता
हार्मोन की कमी
तनाव
पोषण युक्त खाना
न लेना
उच्च तापमान
खतरनाक केमिकल युक्त
शेंपू
तनाव से बिगड़ न जाए बालों की सेहत
Reviewed by Yogesh Kumar
on
9:46 AM
Rating:
No comments: