जॉगिंग में एड़ियों पर क्यों रहना चाहिए ज्यादा जोर
यूरोपियन जर्नल ऑफ फिजिक्स
में प्रकाशित रिपोर्ट
के मुताबिक अच्छी
जॉगिंग करना तकनीक
पर निर्भर करता
है। जॉगिंग करते
समय इस बात
का ध्यान देना
बेहद जरूरी है
कि पैर जमीन
पर कैसे पड़
रहे हैं। हमेशा
हल्के और फोम
वाले जूते पहनने
चाहिए। इससे संतुलन
बना रहता है
और जॉगिंग करने
पर थकान महसूस
नहीं होती है।
रिपोर्ट के मुताबिक
जॉगिंग के दौरान
पैरों को एड़ियों
के बल पर
रखना चाहिए इससे
ऊर्जा बढ़ती है
और पैरों का
संतुलन भी सही
बना रहता है।
हल्के जूतों का करें प्रयोग
जूतों के साथ
जॉगिंग करते समय
कुशन शू का
इस्तेमाल करना बेहतर
होगा। जॉगिंग करते
समय हमेशा एड़ियों
पर जोर देना
चाहिए। जमीन पर
पहले एड़ियों के
गिरने से पैर
आगे की ओर
उठ जाते हैं
जिससे काफी तेजी
से चला जा
सकता है।
दोनों पैर के बीच रखें दूरी
जूते पहनकर दौड़ते समय
पैरों के बीच
की दूरी ज्यादा
होनी चाहिए। इससे
गिरने का खतरा
कम रहता है।
सुबह के समय
जॉगिंग करते समय
इस बात पर
भी ध्यान देने
की जरूरत है
कि ज्यादा पानी
न पिएं। पानी
पीने से शरीर
भारी हो जाता
है और जॉगिंग
के दौरान पेट
में दर्द और
जी मचलने जैसी
दिक्कत भी आ
सकती है।
पहले क्या करें
- जॉगिंग से एक घंटे पहले कुछ भी न खाएं।
- पार्क में पहुंचते ही पहले वार्मअप करना जरूरी है
- अगर दौड़ने में थोड़ी भी दिक्कत हो तो आराम करें।
बाद में क्या न करें
- दौड़ने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। तुरंत पानी पीने से पेट दर्द और जी मचलने जैसी दिक्कत हो सकती है
- जॉगिंग के बाद भी थोड़ा वार्मअप करें, इससे जो मांसपेशियां खिंच गई होती हैं वे अपनी जगह आ जाती हैं।
यूट्यूब पर वीडियो से सीखें
(how to jog)
बेसिक रनिंग टिप्स
(basic running tips)
जॉगिंग फोर विगिनर्स
(joggingforbegginers)
रनिंग टिप्स
(running tips)
जॉगिंग में एड़ियों पर क्यों रहना चाहिए ज्यादा जोर
Reviewed by Yogesh Kumar
on
8:57 AM
Rating:
No comments: