मोबाइल से कमजोर हो रही आंखों को कैसे बचाएं

बच्चे अब ऑउट डोर गेम खेलने के बजाय इन डोर गेम खेलना ज्यादा पंसद करते हैं। दिनभर बच्चे कंप्यूटर, मोबाइल या फिर टैबलेट पर गेम खेलते रहते हैं।
 यही नहीं अगर उन्हें कोई किताब पढ़नी होती है या फिर स्कूल से जुड़ी कोई भी जानकारी हासिल करनी होती है तो भी उन्हें कंप्यूटर या लैपटॉप का ही सहारा लेना होता है। हर समय कंप्यूटर और मोबाइल का इस्तेमाल करने से केवल उनकी आंखों पर असर पड़ता है बल्कि थकान, गर्दन, कंधों, कमर का दर्द और हाथ की कलाईयों में दर्द जैसी तमाम बीमारियां भी हो सकती हैं।

ड्राई आई सिंड्रोम

जब बच्चे  मोबाइल और कंप्यूटर पर काम करते हैं तो उनकी आंखें सीधे रोशनी के संपर्क में होती हैं, इसलिए सबसे ज्यादा नुकसान भी आंखों को ही होता है। मोबाइल और कंप्यूटर से निकलने वाली किरणों से ड्राई आई सिंड्रोम हो जाता है। आंखों से निकलने वाली नमी या आंसू आंख  के कर्निया एवं कन्जंक्टाइवा को सूखने से बचाते हैं। हमारी आंखों में नमी की लेयर होती है जो आंख  की पलकों को चिकनाई देती है, जिससे पलक झपकने में आसानी रहती है। ज्यादा देर तक कंप्यूटर पर काम करने से आंखों का पानी सूख जाता है, जिससे नजरें कमजोर हो जाती हैं।

पीठ और कमद दर्द

अगर कंप्यूटर पर काम करने समय बच्चे सही तरीके से कुर्सी पर बैठें तो आगे चलकर उन्हें काफी दिक्कत का सामान करना पड़ सकता है। सही से कंप्यूटर के सामने नहीं बैठने का असर गर्दन, पीठ और आंख तीनों पर होता है। इसी के साथ कंप्यूटर पर लगातार टाइप करने वाले बच्चों की कलाई में भी सूजन जाती है। मोबाइल पर ज्यादा देर तक गेम खेलने से बच्चों की उंगलियां भी टेढ़ी हो सकती हैं।

आंखों की दिक्कत

  1. सिर में भारीपन सा लगता है और पानी भी आता रहता है
  2. बच्चों को रंग पहचानने में काफी दिक्कत हो सकती है
  3. आंखों में जलन मसूस होती है और चुभन बनी रहती है
  4. आंखों में हमेशा भारीपन से लगता है और खुजली होती है
  5. पास की चीजें धुंधली दिखाई  देती हैं
  6. बच्चों को कई बार एक चीज दो दिखाई देती है
  7. हर समय थकान महसूस होती है, गर्दन और कंधों में दर्द      रहता है

इन उपायों का आंखें होंगी तेज

  1. हर एक घंटे बाद आंखों को 10 मिनट तक बंद करके रखें
  2. मोबाइल और कंप्यूटर पर काम करते वक्त आंखों को झपकाएं
  3. कंप्यूटर स्क्रन पर एन्टीग्लेयर स्क्रीन लगा दें
  4. कंप्यूटर की सक्रीन और आंखों के बीच 25 इंच की दूरी हो
  5. मोबाइल की स्क्रीन को 16 इंच की दूरी पर रखना बेहतर है

मोबाइल से कमजोर हो रही आंखों को कैसे बचाएं मोबाइल से कमजोर हो रही आंखों को कैसे बचाएं Reviewed by Yogesh Kumar on 8:48 AM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.